Edited By Vatika,Updated: 24 Dec, 2022 08:39 AM
पंजाब मेें बारिश की कोई संभावना नहीं है।
लुधियाना (सलूजा): शुक्रवार से आने वाले 5 दिनों तक शीतलहर व कोहरे से पंजाब निवासियों को राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग चंडीगढ़ के डायरैक्टर डॉ.मनमोहन सिंह ने यह जानकारी दी। पंजाब मेें बारिश की कोई संभावना नहीं है।
अब पहले की तुलना में कोहरा घना नहीं पड़ेगा, जिससे लोगों को किसी हद तक राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार गुरदासपुर में आज सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकार्ड हुआ, जबकि अमृतसर 6.8, लुधियाना 7.1, पटियाला 6.2, पठानकोट 8.4, बठिंडा 5, फरीदकोट 7.2, बरनाला 7.1, फतेहगढ़ साहिब 6.3, फिरोजपुर 8.5, होशियारपुर 6.8, जालंधर 7.2, मोगा 7.3, मोहाली 8.2, मुक्तसर 7.4, रोपड़ 6.5, शहीद भगत सिंह नगर में 5.7 डिग्री सैल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।