विजिलेंस की कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा हेड कांस्टेबल

Edited By Kamini,Updated: 13 Aug, 2022 08:20 PM

vigilance action head constable caught red handed taking bribe

पंजाब सरकार के आदेशों पर राज्य में भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के अभियान के तहत विजिलेंस कार्रवाई की है।

फिरोजपुर : पंजाब सरकार के आदेशों पर राज्य में भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के अभियान के तहत विजिलेंस कार्रवाई की है। इसके तहत विजिलेंस ने आज पंजाब के जीरा थाना, फिरोजपुर में तैनात हैड कांस्टेबल कारज सिंह को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी हैड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया है और आरोप लगाया है कि उनके भाई के खिलाफ जीरा थाने में माइनिंग का मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच कर रहे उक्त हैड कांस्टेबल ने गिरफ्तारी न करने बदले में उससे 30 हजार रुपए की मांग की थी। लेकिन सौदा 20 हजार रुपए में तय हुआ।

उक्त शिकायत में पड़ताल के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर हैड कांस्टेबल कारज सिंह को 2 सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो थाना फिरोजपुर में उक्त पुलिस अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!