Edited By Updated: 08 Apr, 2017 03:59 PM
अमरीका के वॉशिंगटन में हुई गोलीबारी में एक भारतीय शख्स विक्रम जरयाल (26) की मौत हो गई। विक्रम जरयाल पंजाब का रहने वाला था। उसकी मौत की खबर सुन होशियारपुर स्थित घर में शोक शौक की लहर दौड़ गई।
होशियारपुर: अमरीका के वॉशिंगटन में हुई गोलीबारी में एक भारतीय शख्स विक्रम जरयाल (26) की मौत हो गई। विक्रम जरयाल पंजाब का रहने वाला था। उसकी मौत की खबर सुन होशियारपुर स्थित घर में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार विक्रम की तस्वीरों का एलबम देख फूट-फूटकर रो रहा है।
परिजनों के मुताबिक विक्रम 25 दिन पहले ही अमरीका पहुंचा था। विक्रम के बड़े भाई ने बताया कि उनका परिवार पंजाब के होशियारपुर का रहने वाला है। करीब एक महीना पहले ही वे अमरीका शिफ्ट हुए थे। विक्रम याकिमा सिटी के AM-PM गैस स्टेशन पर क्लर्क था। पुलिस के मुताबिक, विक्रम ने आरोपियों को पैसे दे दिए, लेकिन एक ने उस पर गोली चला दी। वहीं पुलिस ने बताया, "विक्टिम ने हमें घटना के बारे में बताने की कोशिश की लेकिन बदकिस्मती से उसकी मौत हो गई।"
उधर, विदेश मंत्री सुषमा ने बताया कि एजैंसियों को कोऑर्डिनेट करने के लिए कहा गया है और मामले की जांच की जा रही है। सुषमा ने ट्वीट कर बताया, "विक्रम, वॉशिंगटन में एक फैमिली फ्रेंड के गैस स्टेशन में काम करता था। गौरतलब है कि 6 अप्रैल को दो बदमाशों ने रात में करीब 1.30 बजे 26 वर्षीय युवक की शॉप में घुस हत्या कर दी थी। उन्होंने विक्रम से कैश छीना और सीने में गोली मार दी थी।