Edited By Updated: 31 Dec, 2016 10:25 AM
गिल रोड मोगा पर हलवाई की दुकान करते राज कुमार राजू को 2 अज्ञात नौजवान गोली मार कर फरार हो गए, जिसको डी.एस.सी. लुधियाना में दाखिल करवाना पड़ा। पुलिस ने 2 अज्ञात नौजवानों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मोगा (आजाद) : गिल रोड मोगा पर हलवाई की दुकान करते राज कुमार राजू को 2 अज्ञात नौजवान गोली मार कर फरार हो गए, जिसको डी.एस.सी. लुधियाना में दाखिल करवाना पड़ा। पुलिस ने 2 अज्ञात नौजवानों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।राज कुमार राजू पुत्र राम भजन निवासी यू.पी. हाल आबाद गिल रोड मोगा ने पुलिस को बताया कि वह हलवाई का काम करता है तथा उसकी राजू स्वीट्स हाऊस नामक दुकान है। गत देर रात जब वह अपने बेटे यमुना प्रसाद के साथ दुकान बंद कर रहा था तो उसकी दुकान के आगे एक मोटरसाइकिल आकर खड़ा हुआ, जिस पर 2 नौजवान सवार थे जो उस पर गोली चलाई पहली गोली उसे नहीं लगी तो युवकों ने दूसरी गोली उसपर चलाई जो उसके पेट में लगी। आरोपी मौके से जी.टी. रोड की ओर भाग गए। उसने कहा कि उसे कुछ नहीं पता कि उस पर क्यों जानलेवा हमला किया गया है।