एक ही घर से अज्ञात चोरों ने तीन बार सामान चुराया

Edited By Des raj,Updated: 20 Sep, 2018 05:13 PM

unknown thieves stole goods three times from the same house

शहर की ढिल्लों कालोनी में एक घर में बुजुर्ग पति-पत्नी के अकेले रहने से अज्ञात चोर 20 दिन में तीन बार चोरी करने में सफल रहे। ढिल्लों कालोनी निवासी जंग सिंह ने बताया कि उसकी लड़कियां शदीशुदा हैं और उनके इकलौते लड़के की कुछ वर्ष पहले विदेश में मौत हो...

समाना(अशोक): शहर की ढिल्लों कालोनी में एक घर में बुजुर्ग पति-पत्नी के अकेले रहने से अज्ञात चोर 20 दिन में तीन बार चोरी करने में सफल रहे। ढिल्लों कालोनी निवासी जंग सिंह ने बताया कि उसकी लड़कियां शदीशुदा हैं और उनके इकलौते लड़के की कुछ वर्ष पहले विदेश में मौत हो गई थी। वह पति-पत्नी अकेले ही घर में रहते हैं।

उसने बताया वह 10 सितंबर को अपनी लड़की से मिलने उसके सुसराल गए थे और अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर करीब एक ंिटल गेंहू चुरा लिया। इसके बाद वह 15 सितंबर को रिश्तेदारी में गए थे। इस बार भी अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर दो क्विंटल गेहूं चुरा लिया। गेहूं चुराए जाने से उन्होंनेे इस संबंधी पुलिस के पास कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। जंग सिंह ने बताया वीरवार 20 सितंबर को उसकी पत्नी बाजार में कुछ सामान लेने आई थी और दिन में ही अज्ञात चोर उसके घर से रसोई गैस सिलेंडर चुरा लिए गए जिससे काफी परेशान हैं।

जंग सिंह ने बताया कि उनकी कालोनी शहर से बाहर है और कालोनी के आस-पास खाली मैदान और झाड़ फूंक होने से कालोनी में आम लोगों का आना जाना नहीं होने से कुछ नशेड़ी युवक इस कालोनी के आस-पास बैठकर अपने नशे की आपूर्ति करते हैं। उन्होंने शंका जाहिर की कि यह चोरियां नशेड़ी युवकों द्वारा ही की गई हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!