Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Nov, 2023 11:29 PM
विजिलेंस जांच का सामना कर रहे पूर्व राजस्व मंत्री के लिए यह नई मुसीबत खड़ी हो गई है। द
बठिंडा : विजिलेंस जांच का सामना कर रहे पूर्व राजस्व मंत्री के लिए यह नई मुसीबत खड़ी हो गई है। दरअसल गुरप्रीत सिंह कांगड़ के दामाद गुरशेर सिंह को सरकारी नौकरी देने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। याचिकाकर्ता परमजीत सिंह संधू ने याचिका दायर कर इस नियुक्ति को नियम विरुद्ध बताते हुए हाईकोर्ट में चुनौती दी। कोर्ट ने पंजाब सरकार और गुरशेर सिंह को 9 जनवरी 2024 को अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। इस तरह से मामला हाईकोर्ट में जाने से पूर्व मंत्री के दामाद की मुश्किलें बढ़ती नजर जा रही हैं।
जब यह नौकरी दी गई तब भी कैप्टन सरकार और गुरप्रीत सिंह कांगड़ विरोधियों के निशाने पर थे। गुरशेर सिंह को पिछली कांग्रेस सरकार के शासनकाल के दौरान सितंबर 2021 में कराधान विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया था। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि गुरशेर सिंह को उनके सरकारी अधिकारी पिता की मृत्यु के नौ साल बाद नियुक्त किया गया है।