Edited By Kalash,Updated: 30 Oct, 2023 06:00 PM
हर साल की तरह इस बार भी सुहागिनों का सबसे प्रिय त्योहार करवा चौथ बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है
जैतो : हर साल की तरह इस बार भी सुहागिनों का सबसे प्रिय त्योहार करवा चौथ बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस बार यह त्योहार 1 नवंबर को मनाया जा रहा है। करवा चौथ के दिन सुहागिनें चांद को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार करेंगी।
प्रख्यात ज्योतिषी स्वर्गीय पंडित कल्याण स्वरूप शास्त्री के पुत्र पंडित शिव कुमार शर्मा के अनुसार चंद्रमा रात 8.14 से 8.36 बजे तक देखा जा सकता है। यह चांद अलग-अलग शहरों में अलग-अलग समय पर दिखाई देगा लेकिन यह मौसम पर निर्भर करता है।
पंडित शिव कुमार ने बताया कि एक मशहूर पंचांग ने चंद्र दर्शन का संभावित समय जालंधर में रात 8.14 बजे, फरीदकोट में 8.19, श्री मुक्तसर साहिब में 8.21, फाजिल्का में 8.20 बजे, अमृतसर 8.13, जयपुर 8.28, अजमेर 8.32, जोधपुर 8.32, चंडीगढ़ 8.10, मोगा 20.18, लुधियाना 8.15, बठिंडा 8.20, संगरूर 8.14, रोपड़ 8.12, नवांशहर 8.14, पठानकोट 8.15, सिरसा 8.22, हिसार 8.21, जिंद 8.17, श्री गंगानगर 8.26, बीकानेर 8.3 बजे दिखाई देगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here