Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jul, 2017 12:45 PM
एक धार्मिक स्थान की सराय में बीती देर रात 4 व्यक्तियों को एक लड़की के साथ रंगरलियां मनाने की तैयारी करते पकड़ा गया। इस मामले में पुलिस द्वारा लड़की सहित कुल 6 व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
तलवंडी साबो(मुनीश): एक धार्मिक स्थान की सराय में बीती देर रात 4 व्यक्तियों को एक लड़की के साथ रंगरलियां मनाने की तैयारी करते पकड़ा गया। इस मामले में पुलिस द्वारा लड़की सहित कुल 6 व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार गत रात प्रबंधक कमेटी के मैम्बरों को सराय के एक कमरे में देर रात कोई गड़बड़ होने के बारे में पता लगा। इस बारे सूचना मिलते ही एक धार्मिक स्थान के प्रबंधक ने सराय के इंचार्ज से जब सराय का प्रविष्टि रजिस्टर और कमरों की चाबियां मांगी तो उनमें से एक कमरे की चाभी गायब थी। उसकी रजिस्टर में कहीं प्रविष्टि भी नहीं हुई थी। जब उक्त कमरों की चाभी बारे इंचार्ज से पूछताछ की गया तो वह घबरा गया, जिससे गड़बड़ का शक पुख्ता हो गया।
पुलिस ने इस मामले में सुखपाल सिंह उर्फ पाल, धरमिन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह, प्रगट सिंह व लड़की लवप्रीत कौर निवासी भटिंडा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर, पूरे मामले के बाद तलवंडी साबो पुलिस ने उक्त व्यक्तियों के पास लड़की भेजने वाले व्यक्ति धर्मपाल सिंह निवासी भटिंडा को भी काबू कर लिया है, जब वह प्रात:काल वापसी पर लड़की को ले जाने के लिए यहां पहुंचा।डी.एस.पी. तलवंडी साबो वरिन्द्र सिंह गिल और थाना प्रमुख जगदीश कुमार ने बताया कि लड़की को भेजने वाले धर्मपाल सिंह से पूछताछ की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि क्या वह और कहीं भी लड़कियां वगैरह तो नहीं भेजता है।