Edited By Kamini,Updated: 26 Feb, 2025 06:46 PM

कलयुगी पिता शर्मनाक हरकत सामने आई, जिसके बाद कोर्ट ने उसे कड़ी सजा सुना डाली।
पंजाब डेस्क : कलयुगी पिता शर्मनाक हरकत सामने आई, जिसके बाद कोर्ट ने उसे कड़ी सजा सुना डाली। मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ अदालत ने 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी पिता को 20 साल कैद और 60 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने कहा कि समाज के किसी भी वर्ग के बच्चे निश्चित रूप से देश का भविष्य हैं। उनकी न केवल देखभाल और पालन-पोषण किया जाना चाहिए, बल्कि देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें संरक्षित भी किया जाना चाहिए। प्रवेशात्मक यौन हमला न केवल पीड़ित के मन में, बल्कि आसपास के बच्चों के मन में भी भय और आघात पैदा करता है।
अब समय आ गया है कि ऐसी घटनाओं को रोका जाए, ताकि दुष्ट और आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों पर लगाम लगाई जा सके। बच्चों और उनके परिवारों के मन में सुरक्षा की भावना पैदा की जा सकती है। वर्तमान मामले में, आरोपी ने अपनी सौतेली बेटी, जो मात्र 11 वर्ष की थी, का यौन शोषण करके दुष्ट एवं बुरी मानसिकता का परिचय दिया है। करीब ढाई साल पहले जून 2022 में सेक्टर 31 थाना पुलिस ने नाबालिग बच्ची की मां की शिकायत पर सौतेले पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।
ये था मामला
नाबालिग लड़की की मां ने जून 2022 में पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा था कि अपने पहले पति से तलाक लेने के बाद उसने 2015 में राम दरबार निवासी एक व्यक्ति से शादी कर ली थी। उनकी पहली शादी से एक 11 साल की बेटी है, जबकि दूसरी शादी से एक बेटी और एक बेटा है। वह सेक्टर 31 थाना क्षेत्र में अपने दूसरे पति और 3 बच्चों के साथ रहती है। छोटी बहन एक मेकअप आर्टिस्ट है जो करीब एक सप्ताह पहले घर के ग्राउंड फ्लोर पर रहने आई थी। वह अपने 3 बच्चों को अपनी बहन के पास छोड़ गई क्योंकि वह घर पर थी। वह औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में काम करने गई थी। शाम 6.30 बजे जब वह वापस लौटी तो उसकी बहन ने बताया कि उसका दूसरा पति उसकी 11 वर्षीय बेटी के साथ गलत काम कर रहा है।
इसके बाद शिकायतकर्ता ने बेटी से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसके पिता कमरा बंद करके गलत काम करते हैं। अगर मैं शोर मचाती तो पापा मुझे पीटते थे और मासी के आने के बाद वह कुछ भी गलत नहीं कर पा रहे थे। जब पापा ने उसे ऊपर बुलाया तो वह ऊपर नहीं गई और मासी को न जाने का कारण बताया। इसके बाद लड़की की मां ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत और बयानों के आधार पर आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here