Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Feb, 2025 05:15 PM

पंजाब सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ा कदम सामने आया है।
पंजाब डैस्क : पंजाब सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ा कदम सामने आया है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने नायब तहसीलदार वरिंदरपाल सिंह ढूत को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
जानकारी अनुसार गैरकानूनी रूप से 10,365 कनाल 19 मरला शामलात जमीन का म्यूटेशन पास करने के आरोप में नायब तहसीलदार वरिंद्रपाल सिंह ढूत को सस्पैंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त तहसीलदार द्वारा सुप्रीम कोर्ट और सरकार के आदेशों की अवहेलना कर निजी व्यक्तियों को फायदा पहुंचाया गया। जांच अधिकारी ने सभी आरोपों को सही ठहराया गया, जिसके बाद पंजाब सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व अनुराग वर्मा ने 24 फरवरी 2025 को बर्खास्तगी का आदेश जारी किया है।