Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Feb, 2018 10:41 PM
टांडा के गांव नंगली(जलालपुर) में फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाले नौजवान की मौत का कारण नाजायज संबंध बने है। 7 टांडा पुलिस ने खुदकशी करने वाले नौजवान सरबजीत सिंह जोधा के पिता बलबीर सिंह के ब्यान के आधार पर गिलजियां की निवासी महिला हरजिंदर कौर सोनिया...
टांडा उड़मुड़(पंडित वरिंदर): टांडा के गांव नंगली(जलालपुर) में फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाले नौजवान की मौत का कारण नाजायज संबंध बने है। 7 टांडा पुलिस ने खुदकशी करने वाले नौजवान सरबजीत सिंह जोधा के पिता बलबीर सिंह के ब्यान के आधार पर गिलजियां की निवासी महिला हरजिंदर कौर सोनिया पत्नी गुरविंदर सिंह के खिलाफ उसे मरने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
जालंधर के गुरुद्वारा मॉडल टाउन में ग्रंथी की सेवा करने वाले बलबीर सिंह ने बताया उक्त महिला का पति विदेश में रहता है और उसके बेटे की बेगोवाल में वेस्ट्रन यूनियन करंसी बदलने की दुकान थी। विदेश से पैसे आने से सोनिया उसके बेटे के सम्पर्क में आई और पहले वो जोधा की मुंह बोली बहन बनी और बाद में उनके बीच नाजायज संबंध बन गए। अब जब उन्होंने अपने बेटे की सगाई कर दी थी तो सोनिया जोधा की सगाई तोडऩे के लिए उसे मजबूर करने के साथ उसे परेशान कर रही थी। बलबीर सिंह ने आरोप लगाया के उसके बेटे ने सोनिया से तंग आकर आत्म- हत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।