आतंकी बलवंत ने बरामद करवाई 9 MM की पिस्तौल

Edited By Vatika,Updated: 09 Oct, 2019 08:53 AM

terrorist balwant recovered 9mm pistol

पंजाब के खुफिया विभाग स्टेट स्पैशल सैल आपे्रशन द्वारा गिरफ्तार किए गए खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के आतंकवादी बलवंत सिंह उर्फ बाबा उर्फ निहंग ने आज गांव मोहनपुरा से 9 एम.एम. की एक पिस्तौल बरामद करवाई।

अमृतसर (संजीव) : पंजाब के खुफिया विभाग स्टेट स्पैशल सैल आपे्रशन द्वारा गिरफ्तार किए गए खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के आतंकवादी बलवंत सिंह उर्फ बाबा उर्फ निहंग ने आज गांव मोहनपुरा से 9 एम.एम. की एक पिस्तौल बरामद करवाई।

पिछले करीब 20 दिनों से बलवंत सिंह एस.एस.ओ.सी. के पास पुलिस रिमांड पर चल रहा है। उसे ए.के. 47 सीरिज की राइफलों व गोला बारूद के साथ तीन अन्य साथियों सहित तरनतारन सैक्टर से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद जांच में आतंकवादियों के 5 और नाम सामने आए, जिन्हें गिरफ्तार किया गया।

आतंकवादियों के इस माड्यूल को जेल में बैठे आतंकी मान सिंह ने पाकिस्तान से खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स को आप्रेट कर रहे रणजीत सिंह नीटा व जर्मन में बैठे आतंकवादी गुरमीत सिंह बग्गा डाक्टर के कहने पर तैयार किया था। 9 अक्तूबर को सभी आतंकवादियों का पुलिस रिमांड खत्म पर उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!