Edited By Vatika,Updated: 17 Feb, 2024 01:25 PM
इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया।
दसूहा (वीरिंदर पंडित): आम आदमी पार्टी के विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन की गाड़ी भीषण हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया।
जानकारी के अनुसार दसूहा में आज सुबह करीब 11 बजे विधायक की गाड़ी तलवाड़ा की तरफ जा रही थी। इसी बीच विधायक की इनोवा गाड़ी और आई 20 कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। विधायक और उनके सहयोगी गंभीर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।