112 हस्तियों को मिलेगा पद्म पुरस्कार, ढींढसा को पद्म भूषण तथा फूलका को पद्मश्री

Edited By Vatika,Updated: 26 Jan, 2019 08:42 AM

sukhdev singh dhindsa padma bhushan

गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को की गई। इसके तहत 4 हस्तियों को पद्म विभूषण, 14 को पद्म भूषण और 94 को पद्मश्री से नवाजा जा रहा है।

चंडीगढ़ः गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को की गई। इसके तहत 4 हस्तियों को पद्म विभूषण, 14 को पद्म भूषण और 94 को पद्मश्री से नवाजा जा रहा है।
PunjabKesari
ये अवॉर्ड कला, समाज सेवा, लोक मामलों, विज्ञान व इंजीनियरिंग, व्यापार व उद्योग, मैडिसिन, साहित्य व शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिए जा रहे हैं। पद्म पुरस्कार पाने वालों में 21 महिलाएं, एक ट्रांसजैंडर और 11 विदेशी एन.आर.आई. पी.आई.ओ., ओ.सी.आई. शामिल हैं।
PunjabKesari
वहीं, पद्म पुरस्कारों में से 3 वैसे हैं जिन्हें मरणोपरान्त यह सम्मान दिया जा रहा है। लोक गायिका तीजन बाई (पद्म विभूषण), दिवंगत पत्रकार कुलदीप नैयर, सुखदेव सिंह ढींढसा- लोक प्रशासन तथा एक्टर मोहन लाल, इसरो साइंटिस्ट नांबी नारायण, पर्वतारोही बिछेंद्रीपाल (पद्म भूषण), एच.एस. फूलका- लोक प्रशासन पंजाब, एक्टर मनोज वाजपेयी, फुटबॉलर सुनील छेत्री, कोरियोग्राफर प्रभु देवा, दिवंगत एक्टर कादर खान, पहलवान बजरंग पूनिया (पद्मश्री) सहित कुल 112 लोगों को पद्म पुरस्कार से नवाजे जाने की घोषणा की गई है।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!