जालंधर रैली दौरान सुखबीर ने पंजाब कांग्रेस पर साधा निशाना, दिया यह बयान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Oct, 2021 07:54 PM

sukhbir targeted punjab congress during jalandhar rally

अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल ने आज जालंधर दौरान पंजाब कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस पहले ही खत्म हो चुकी है, और जो कुछ बचा है वह केवल कबीले (जनजाति) हैं।

जालंधर : अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल ने आज जालंधर दौरान पंजाब कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस पहले ही खत्म हो चुकी है, और जो कुछ बचा है वह केवल कबीले (जनजाति) हैं। कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब में चन्नी सरकार पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है, और किसी को भी यह नही पता कि दूसरा क्या कर रहा है। 

उन्होंने मुख्यमंत्री चन्नी से पूछा कि क्या वह कांग्रेस के 2017 घोषणा पत्र से मुकर गए हैं। उन्होंने सभी किसानों को पूर्ण कर्जा माफी, नौजवानों को 25 लाख नौकरियां, सभी बेरोजगारों को 2500 रूपये प्रतिमाह, नौजवानों को मोबाइल फोन देने पर अपना रूख स्पष्ट करना चाहिए। 

सुखबीर ने मुख्यमंत्री चन्नी से यह भी पूछा कि उन्होंने गन्ना और कपास उत्पादकों की समस्याओं के समाधान के लिए तुरंत कार्रवाई क्यों नही की। सुखबीर ने मुख्यमंत्री चन्नी से कार्रवाई करने के लिए कहा कि उन्हे अकेले घोषणाओं तक खुद को सीमित नही रहना चाहिए। चन्नी ने एक महीने से कुछ ज्यादा समय में पूरी तरह से 15 हजार करोड़ रूपये की घोषणाएं की है। लेकिन उन्हे हकीकत में बदलने के लिए कोई पैसा जारी नही किया है। उन्होने मुख्यमंत्री से लखीमपुर खीरी में मारे गए चार किसानों के साथ किसान आंदोलन के शहीदों वाला व्यवहार करने और लखीमपुर खीरी के सभी 800 किसान शहीदों को दिए गए पैटर्न पर प्रत्येक को 50 लाख रूपये जारी करने की मांग की।


इस मौके पर सुखबीर ने गुरुद्वारा सिंह सभा तथा सतगुरु रविदास धाम में भी माथा टेका। उन्होने जांलधर शहर में विभिन्न सभाओं को संबोधित किया और मतदाताओं से आग्रह किया कि वे ऐसी सरकार का विकल्प चुनें , जिसका चौतरफा विकास, शांति तथा साम्प्रदायिक सदभावना सुनिश्चित करने का ट्रैक रिकॉर्ड हो। अन्य लोगों में चंदल ग्रेवाल, जगबीर सिंह बराड़ , पवन टीनू तथा कुलवंत सिंह मनन भी पार्टी अध्यक्ष के साथ थे। सुखबीर ने परवेश टांगरी को अकाली दल अध्यक्ष की राजनीतिक मामलों की कमेटी सदस्य नियुक्त किया।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!