Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Dec, 2017 12:32 PM
शुक्रवार को धरना उठाने से बाद सुखबीर सिंह बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया, वरदेव सिंह मान तथा अन्य नेता सीधे गांव बादल पहुंचे। वहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से आर्शीवाद लिया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सुखबीर बादल...
जालंधर (रमनदीप):शुक्रवार को धरना उठाने से बाद सुखबीर सिंह बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया, वरदेव सिंह मान तथा अन्य नेता सीधे गांव बादल पहुंचे। वहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से आर्शीवाद लिया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सुखबीर बादल के साथ पहुंचे सभी नेताओं को अपने बैडरूम में बुलाकर शाबाशी दी।
उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उनके जन्म दिन पर सुखबीर पार्टी के हितों के लिए सड़क पर रात काट कर आए हैं। वह खुद भी परिवार में रखे गए मुख्य समारोहों के दौरान अक्सर धरनों या जेल में ही हुआ करते थे।इस दौरान जब हरसिमरत कौर बादल ने उनसे सवाल किया कि बादल साहिब अगर सुखबीर भी आज जेल चले जाते तो फिर आप क्या सोचते? इस के जवाब में उन्होंने कहा कि फिर उनकी खुशी इससे भी दोगुनी हो जानी थी।