मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र से हर वर्ग के लोग दुखी : सुखबीर बादल

Edited By Vatika,Updated: 07 Mar, 2019 01:18 PM

sukhbir badal speak against captain amarinder

अकाली दल बादल के प्रधान व पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कैप्टन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हर वर्ग दुखी है और 2 साल में कैप्टन ने लोगों के लिए कुछ नहीं किया। किसान, कर्मचारी सड़कों पर धक्के खा रहे हैं।

राजपुरा(निर्दोष, चावला): अकाली दल बादल के प्रधान व पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कैप्टन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हर वर्ग दुखी है और 2 साल में कैप्टन ने लोगों के लिए कुछ नहीं किया। किसान, कर्मचारी सड़कों पर धक्के खा रहे हैं।
PunjabKesari
सुखबीर सिंह बादल राजपुरा में रखे वर्कर मिलन समारोह में सरहिंद बाईपास में पहुंचे हुए थे। इस दौरान सुखबीर ने कहा कि लोग सरकार से इतने दुखी हैं कि ऐसे हालत बन गए हैं कि सरकार के विरुद्ध सारा पंजाब सड़कों पर आ जाएगा। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति गुटका साहिब की झूठी कसम खाकर गुरु को धोखा दे सकता है उसके लिए आम लोग क्या चीज हैं। लोकसभा चुनावों में पंजाब के लोग कैप्टन सरकार से बदला लेंगे क्योंकि यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर बनी हुई है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में उन्होंने कहा कि मैं हैरान हूं कि यह इंसान पाकिस्तानी है या हिंदुस्तानी जो अपनी ही फौज को चैलेंज कर रहा है। नवजोत सिंह सिद्धू गांधी परिवार को खुश करने के लिए कुछ भी कर सकता है।
PunjabKesari
वह तो कैप्टन अमरेंद्र सिंह को कैप्टन ही नहीं मानता वह तो राहुल गांधी को अपना कैप्टन मानता है। सुखबीर बादल ने राजपुरा व बनूड़ के लोगों से मुलाकात की और इस दौरान आने वाले लोकसभा चुनावों के बारे में उनके विचार पूछे। इस मौके पर पूर्वमंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा, अजैब सिंह मुखमैलपुरा, भाजपा के वरिष्ठ नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल, पूर्व विधायिका हरप्रीत कौर मुखमेलपुर, एस.जी.पी.सी. मैंबर सुरजीत सिंह गढ़ी, नरदेव आकड़ी, रणजीत सिंह राणा, अरविंदर पाल सिंह राजू, पूर्व नगर कौंसिल प्रधान प्रवीण छाबड़ा, भाजपा नेता तरुण खुराना, पार्षद शांति सपरा, विपिन कुमार, हरदेव सिंह कंडे वाला और अन्य मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!