Edited By swetha,Updated: 23 Jan, 2019 12:42 PM
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के साथ मुलाकात के बाद पार्टी को बांटने और कमजोर करने की साजिश रची है। अब अकाली दल के दरवाजे ब्रह्मपुरा हेतु हमेशा के लिए बंद कर...
तरनतारन(रमन): शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के साथ मुलाकात के बाद पार्टी को बांटने और कमजोर करने की साजिश रची है। अब अकाली दल के दरवाजे ब्रह्मपुरा हेतु हमेशा के लिए बंद कर दिए गए हैं। ब्रह्मपुरा और अन्य मौकापरस्तों को शिरोमणि अकाली दल में वापस नहीं लिया जाएगा। वह खडूर साहिब में अकाली दल की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे।
बादल ने कहा कि ब्रह्मपुरा, डा. रत्न सिंह अजनाला और सेवा सिंह सेखवां सहित अन्य मुट्ठी भर लोगों ने कांग्रेस के निर्देशों पर शिरोमणि अकाली दल के खिलाफ बयानबाजी की, जिनका मकसद पार्टी को अस्थिर करना, बांटना और कमजोर करना था। पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि पंजाबियों ने हमेशा मौकापरस्त तत्वों को रद्द किया है। उन्होंने कहा कि लोगों की बाजू पकडने वाले नेताओं को ही लोग आदर देते हैं।