दिल्ली चुनाव पर बोले सुखबीर- एग्जिट पोल कई बार हो जाते हैं फेल

Edited By swetha,Updated: 10 Feb, 2020 08:33 AM

sukhbir badal

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने दिल्ली चुनाव के आ रहे एग्जिट पोल पर कहा कि कई बार एग्जिट पोल फेल हो जाते हैं। असल स्थिति 11 फरवरी को चुनाव के परिणाम आने के बाद ही साफ होगी।

बठिंडा(विजय): पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने दिल्ली चुनाव के आ रहे एग्जिट पोल पर कहा कि कई बार एग्जिट पोल फेल हो जाते हैं। असल स्थिति 11 फरवरी को चुनाव के परिणाम आने के बाद ही साफ होगी। सुखदेव सिंह चहल के पिता की बरसी के समागम में शामिल होने के लिए बठिंडा पहुंचे सुखबीर बादल ने कहा कि लोगों को 2 दिन इंतजार करना चाहिए। दिल्ली

चुनाव के  दौरान भाजपा के साथ पैदा हुए मतभेद पर सुखबीर बादल ने कहा कि अकाली दल ने भाजपा के साथ बैठकर मतभेद दूर कर लिए हैं और उसके बाद शिअद ने दिल्ली में भाजपा का समर्थन भी किया। दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की ओर से दिल्ली में दिए गए बयान पर बादल ने कहा कि जो व्यक्ति गुटका साहिब हाथ में लेकर झूठी कसम खा सकता उसके लिए झूठ बोलना बड़ी बात नहीं है। कैप्टन ने पंजाब का जलूस निकाल कर रख दिया है। पंजाब में बिजली के हुए समझौतों पर सुखबीर ने कहा के बिजली संबंधी जो भी एग्रीमैंट था वो पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने तैयार किया था, इस बारे में शिअद के खिलाफ झूठी बयानबाजी करने के स्थान पर कांग्रेस अपने नेता से सीधे बात करे। सुखबीर ने कहा कि अगर कांग्रेस को बिजली एग्रीमैंट पर कोई संदेह है तो वो उसको कैंसिल करे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!