कनाडा पढ़ने भेजा था इकलौता पुत्र, मौत की खबर ने झिंझोड़ दिया पूरा परिवार

Edited By Vatika,Updated: 17 Oct, 2020 09:46 AM

son died in canada

कनाडा के राज्य ओंटारियो के शहर किचनर में पढ़ाई करने आए एक पंजाबी युवक सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलजीत सिंह पंजाब के कपूरथला का रहने वाला बताया जा रहा है।

न्यूयार्क: कनाडा के राज्य ओंटारियो के शहर किचनर में पढ़ाई करने आए एक पंजाबी युवक सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलजीत सिंह पंजाब के कपूरथला का रहने वाला बताया जा रहा है। 

मृतक के पिता बलविंद्र सिंह की कपूरथला में डेरी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि कुलजीत सिंह 3 बहनों का इकलौता भाई था। वह करीब डेढ़ साल पहले ही पढ़ाई के लिए कनाडा गया था, जहां वह साथ-साथ वहां काम भी करता था। खबर मिली है कि जैसे ही वह काम करके घर आया तो सो गया और उसकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार और रिश्तेदारों को गहरा सदमा लगा है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!