Edited By Updated: 24 Apr, 2017 09:25 AM
मोगा जिले के गांव संगतपुरा में जमीनी विवाद के चलते चली गोली में गुरप्रीत सिंह (30) निवासी गांव कोटला रायका के घायल होने का समाचार है। घायल को सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल करवाया गया है। डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रैफर कर...
मोगा (आजाद): मोगा जिले के गांव संगतपुरा में जमीनी विवाद के चलते चली गोली में गुरप्रीत सिंह (30) निवासी गांव कोटला रायका के घायल होने का समाचार है। घायल को सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल करवाया गया है। डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रैफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्या है मामला : जानकारी के अनुसार बूटा सिंह निवासी गांव संगतपुरा ने करीब 2 वर्ष पहले एक एकड़ जमीन गांव के ही एक व्यक्ति मग्घर सिंह से खरीदी थी। जमीन बिक्री करने के एक वर्ष बाद मग्घर सिंह ने उक्त जमीन जो उसने बिक्री की थी, बूटा सिंह से 44 हजार रुपए वाॢषक ठेके पर ले ली थी, अब ठेके की मियाद खत्म होने पर बूटा सिंह उक्त जमीन को वापस मांग रहा था, लेकिन मग्घर सिंह जमीन देने में आनाकानी कर रहा था। पहले भी कई बार इस संबंध में इनकी बातचीत हुई थी।
आज जब बूटा सिंह अपने दोस्त गुरप्रीत सिंह के साथ उक्त जमीन में टै्रक्टर चला रहा था, तो मग्घर सिंह ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान एक गोली चली जिसमें गुरप्रीत सिंह लहूलुहान होकर गिर गया। इसके बाद हमलावर भाग गए। गुरप्रीत सिंह को घायलावस्था में सिविल अस्पताल मोगा में पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे फरीदकोट रैफर कर दिया।
क्या कहना डी.एस.पी. का
बाघापुराना के डी.एस.पी. सुखदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि मग्घर सिंह को 12 बोर बंदूक के साथ हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। उक्त झगड़ा जमीनी विवाद को लेकर हुआ। पुलिस घायल गुरप्रीत सिंह पुत्र नछत्तर सिंह निवासी कोटला रायका के बयान लेने के लिए फरीदकोट गई हुई है। उसके बयान दर्ज करने व जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।