सरकारी अधिकारी पर हमला करने के आरोप में SHO बाजवा गिरफ्तार

Edited By Vaneet,Updated: 11 May, 2018 08:06 PM

sho on the orders of the judge medical is being done

पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए थाना महतपुर के एस.एच.ओ. परमिन्दर सिंह बाजवा को जज के आदेशों के बाद मैडीकल चैकअप के लिए सिविल...

चंडीगढ़: जालंधर जिले के मेहतपुर के थाना प्रभारी परमिंदर सिंह बाजवा को सरकारी कर्तव्य निभा रहे एक अधिकारी पर कथित रूप से हमला करने और व्यवधान डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।      

जालंधर जिले के विभिन्न गांवों में अवैध खनन करने के मामले में जिले के शाहकोट विधानसभा क्षेत्र में 28 मई को होने वाले उप चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया और अन्य के खिलाफ बाजवा ने मामला दर्ज किया था। जालंधर के पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया, ‘‘बाजवा को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

जालंधर अदालत परिसर में सुरक्षा जांच के दौरान बाजवा ने सहायक उप निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी को धक्का दिया और उनके काम काज में व्यवधान उत्पन्न किया।’’ आयुक्त ने बताया, ‘‘सुरक्षा जांच के दौरान बाजवा के पास उनका लाइसेंसी रिवाल्वर था। जब उनकी जांच की जा रही थी तो उन्होंने (बाजवा) कत्र्तव्य पर तैनात अधिकारी से इसे छिपाने का प्रयास किया।’’ बाजवा को भारतीय दंड विधान की धारा 353 और 186 के तहत गिरफ्तार किया गया है। सिन्हा ने बताया कि बाजवा के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि इससे पहले दिन में बाजवा को हिरासत में लिया गया था।  आयुक्त ने बताया, ‘‘बाजवा स्वयं एक पुलिस अधिकारी हैं। वह नियमों को जानते हैं। इसके बावजूद उन्होंने इसका उल्लंघन किया।’’ 
 

बाजवा के अधिवक्ता ने जालंधर में संवाददाताओं को बताया कि पुलिस अधिकारी को  ‘‘अज्ञात लोगों’’ से खतरे के मद्देनजर वह अपने लिए सुरक्षा की मांग के लिए अदालत गए थे। इससे पहले थाना प्रभारी ने इलाका मजिस्ट्रेट के समक्ष लाडी के खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करने संबधी रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया था। कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने को प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने राजनीतिक साजिश करार दिया था। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!