Edited By Vatika,Updated: 09 Sep, 2020 12:04 PM
शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय प्रधान पवन गुप्ता को शिव सेना हिंदुस्तान ग्रुप के व्हाट्स एप नंबर पर 2 बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं।
खन्ना(कमल): शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय प्रधान पवन गुप्ता को शिव सेना हिंदुस्तान ग्रुप के व्हाट्स एप नंबर पर 2 बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। 6 सितम्बर सायं 5.46 बजे भी खालिस्तानी आतंकवादी संगठनों की तरफ से विदेशी व्हाट्स एप नंबर से पवन गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली है।
पहले भी इसी प्रकार विदेशी व्हाट्स एप नंबर से 17 अगस्त को धमकी मिली थी। उनकी तरफ से गुप्ता की फोटो पर क्रॉस का निशान बनाकर एक पोस्ट भी डाली गई है। राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण शर्मा और पंजाब प्रवक्ता चन्द्रकांत ने बताया कि इन धमकियों बारे पंजाब पुलिस के बड़े अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है परंतु पंजाब पुलिस के उच्चाधिकारियों ने पवन गुप्ता की सुरक्षा को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जबकि वह खालिस्तानी आतंकवादी संगठनों की हिट लिस्ट में हैं। शिव सेना हिंदुस्तान की मांग है कि मिल रही धमकियों को ध्यान में रखते हुए गुप्ता की सुरक्षा फिर बहाल करने के हुक्म जारी किए जाएं।