अढ़ाई साल बीतने के बाद ड्रग्स के मुद्दे पर लाचार पंजाब सरकार को लेनी पड़ी केंद्र की शरण: श्वेत मलिक

Edited By swetha,Updated: 01 Jul, 2019 12:15 PM

shavet malik

जिला भाजपा अध्यक्ष रमन पब्बी की अध्यक्षता में सदस्यता कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक मुख्य रूप पर उपस्थित रहे। मलिक ने कहा कि केंद्र ने पंजाब भाजपा को 2 लाख सदस्य बनाने का टार्गेट दिया है पर पंजाब भाजपा इस...

जालंधर(कमलेश): जिला भाजपा अध्यक्ष रमन पब्बी की अध्यक्षता में सदस्यता कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक मुख्य रूप पर उपस्थित रहे। मलिक ने कहा कि केंद्र ने पंजाब भाजपा को 2 लाख सदस्य बनाने का टार्गेट दिया है पर पंजाब भाजपा इस टार्गेट से दोगुनी मैंबरशिप करके दिखाएगी। पूरे देश में सदस्यता अभियान 6 जुलाई से पठानकोट से शुरू होगा और हर भाजपा कार्यकत्र्ता इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगा।

भाजपा की जड़ों को पंजाब में और मजबूत करने के लिए हर कार्यकत्र्ता अपनी जी-जान लगा देगा। इस दौरान एक टोल फ्री नंबर 8980808080 जारी किया गया जिस पर मिस कॉल करने से कोई भी इच्छुक भाजपा का सदस्य बन सकता है। उन्होंने बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव में पंजाब में रिकॉर्ड 9.63 प्रतिशत वोट भाजपा के हक में पड़े हैं। मलिक ने कैप्टन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार अढ़ाई साल बीत जाने के बाद ड्रग्स के मुद्दे पर केंद्र की शरण में गई है जबकि कैप्टन ने राज्य में मात्र 4 हफ्ते में नशा खत्म करने का वायदा किया था और आज सरकार हर मोर्चे पर फेल नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सुविधाओं रूपी फुलवारी की महक पंजाब के हर घर में पहुंचाने के लिए पार्टी दृढ़संकल्प है। वहीं पार्टी के पंजाब मैंबरशिप इंचार्ज दयाल सिंह सोढी ने कहा कि पंजाब में इस वक्त 23 लाख लोग भाजपा से जुड़े हैं और हमारी कोशिश है कि बूथ स्तर पर ज्यादा से ज्यादा मैंबरशिप की जाएगी। 

जालंधर भाजपा के अध्यक्ष रमन पब्बी ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि 2022 के चुनाव तक भी हर कार्यकर्ता मेहनत से काम करेगा और संगठन को नई बुलंदियों पर लेकर जाएगा। इस मौके पर राजीव ढींगरा, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक के.डी. भंडारी, राजेश बग्गा, महिंद्र भगत, आर.पी. मित्तल, सन्नी शर्मा, मनीष विज, सुनील ज्योति, सोबती, प्रवीण हांडा, अमित संधा, अशोक गांधी, संजीव बाली, विक्की जुल्का, दविंद्र कालिया, जी.के. सोनी, सुभाष सूद, कृष्ण ढल्ल, दीपक तेलु, अर्जुन खुराना, डा. विनीत, संजीव शर्मा, देवेंद्र भारद्वाज, अमित भाटिया, बब्बू अरोड़ा, मीनू शर्मा, सुनील कुकरेती, मनजीत कौर, रंजीत आर्य, ललित चड्ढा आदि मौजूद थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!