सेना के जवान की शर्मनाक करतूत, 11वीं कक्षा की Student से पार की दरिंदगी की हदें

Edited By Kamini,Updated: 08 Mar, 2025 07:37 PM

shameful act of an army soldier

पंजाब में एक सेना के जवान की शर्मनाक करतूत सामने आई है।

लुधियाना : पंजाब में एक सेना के जवान की शर्मनाक करतूत सामने आई है। जानकारी के मुताबिक सेना के एक जवान जिसकी पहचान परमप्रीत सिंह निवासी फलेवाल जोधा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी सेना में पिछले 7-8 सालों से तैनात है। आरोपी ने एक 11वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। यही नहीं आरोपी पीड़ित लड़की  अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल कर दिए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी गिफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एसआई ने बताया कि पीड़ित लड़की की 2023 में इंस्टाग्राम पर आरोपी से दोस्ती हुई थी। फिर दोनो की दोस्ती प्यार में बदल गई और आरोपी लड़की से उसकी कई निजी तस्वीरें और वीडियो मंगवा लिए। 

इसी बीच वह छुट्टी पर आया हुआ था और उसने लड़की को मिलने के लिए बुलाया जहां वह ट्यूशन के लिए जाती थी। इस दौरान आरोपी लड़की को कार में बैठा कर ले गया और एक होटल के कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती संबंधी बनाए इसको बाद वह लगातार 2024 तक लड़की से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा, क्योंकि उसके पास लड़की की निजी तस्वीरें और वीडियो थी। मना करने पर वह लड़की जान से मारने की धमकियां देता था। यही नहीं फिर सेना के जवान ने सोशल मीडिया पर एक फर्जी अकांउंट बनाकर उसकी तस्वीरें वायरल कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 
 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!