Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jun, 2017 05:21 PM
पुलिस जिला खन्ना के एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल की तरफ से इंगलैंड में हो रही आई.सी.सी. चैम्पियन ट्रॉफी 2017 के दौरान मैचों पर
खन्ना(सुनील): पुलिस जिला खन्ना के एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल की तरफ से इंगलैंड में हो रही आई.सी.सी. चैम्पियन ट्रॉफी 2017 के दौरान मैचों पर सट्टा लगाने वाले गिरोह के सदस्यों को पकडऩे के लिए जो विशेष रणनीति बनाते हुए डी.एस.पी. जगविन्द्र सिंह चीमा, एस.एच.ओ. सिटी जगदीश राज को विशेष जिम्मेदारी दी गई थी, उस पर खरा उतरते हुए उपरोक्त दोनों अधिकारियों ने भारी पुलिस फोर्स के साथ मोहल्ला खटिका वाला में एक घर में रेड करते हुए 4 कथित आरोपियों को मैच पर सट्टा लगाते समय उनको पकड़ कर उनके पास से एक लैपटॉप एवं बड़ी संख्या में मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारी अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार आज बाद दोपहर डी.एस.पी. जगविन्द्र सिंह चीमा, एस.एच.ओ. जगदीश राज ने भारी पुलिस फोर्स के साथ उपरोक्त मोहल्ले में स्थित एक घर में रेड कर मौके से नरेश कुमार उर्फ बंटी, दिनेश कुमार, संजीव शर्मा और मोहल्ला माता रानी निवासी एक सट्टा लगाने वाले एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया। जब इस संबंध में पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत करने की कोशिश की गई तो किसी भी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की।