Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Aug, 2017 12:35 PM
हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम सिंह पर पंचकूला स्थित सी.बी.आई. की विशेष अदालत में चल रहे साध्वी यौन शोषण
नवांशहर(त्रिपाठी): हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम सिंह पर पंचकूला स्थित सी.बी.आई. की विशेष अदालत में चल रहे साध्वी यौन शोषण मामले में कोर्ट द्वारा गत दिवस सुरक्षित रखे फैसले को 25 अगस्त को सुनाए जाने की संभावना को देखते हुए जिला पुलिस तथा सिविल प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। यहां वर्णनीय है कि इस संबंधी किसी बड़े फैसले के मद्देनजर हरियाणा के साथ-साथ पंजाब में भी हाई अलर्ट किया गया है।