बठिंडा में नहर के पास मिला जिंदा रॉकेट, लोगों में मचा हड़कंप

Edited By Vaneet,Updated: 25 Jul, 2020 03:15 PM

rocket found alive near canal in bathinda

शनिवार को नहर के पास उस समय हड़कंप मच गया जब नहर के नजदीक एक जिंदा रॉकेट (मॉर्टर शैल) बरामद हुआ...

बठिंडा(विजय): शनिवार को नहर के पास उस समय हड़कंप मच गया जब नहर के नजदीक एक जिंदा रॉकेट (मॉर्टर शैल) बरामद हुआ। मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते के सदस्यों के अनुसार उक्त रॉकेट किसी पुरानी जंग का प्रतीत होता है जिसे सुरक्षित जगह पर ले जाकर नष्ट किया जाएगा। जानकारी के अनुसार शनिवार को कुछ लोगों ने नहर के नजदीक एक रॉकेट देखा तो उनके पैरों तले से जमीन निकल गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी जिसके बाद थाना थर्मल पुलिस व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में बम निरोधक दस्ते को इसके बारे सूचित किया गया। 

बम निरोधक दस्ते के आधा दर्जन जवान हैड कांस्टेबल हरपिंद्र सिंह की अगुवाई में मौके पर पहुंची व उक्त शैल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के रॉकेट या मार्टर शैल अकसर कई जगहों पर मिलते रहते हैं जो पिछले समय के दौरान पाकिस्तान व चीन के साथ हुई लड़ाइयों के दौरान फैंके गए थे लेकिन ये फटे नहीं। उन्होंने बताया कि उक्त मॉर्टर शैल अभी जिंदा है व चोट आदि लगने से फट भी सकता है। उन्होंने बताया कि इसे सुरक्षित जगह पर ले जाकर डिस्पोजल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान ही पता चलेगा कि उक्त शैल कितना पुराना है या सेना के किस यूनिट का है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!