Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Oct, 2017 01:05 PM
गांव नठवाल में एक एन.आर.आई. के घर में चोरी होने का मामला सामने आया है।
बटाला (सैंडी): गांव नठवाल में एक एन.आर.आई. के घर में चोरी होने का मामला सामने आया है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए चौकी नौशहरा मझा सिंह के इंचार्ज ए.एस.आई. बलकार सिंह ने बताया कि कुलबीर कौर निवासी थेहतिखा ने पुलिस को सूचना दी कि उसके मायके गांव नठवाल हैं। उसके माता-पिता जो एन.आर.आई. हैं, विदेश में रहते हैं। आज जब वह अपने मायके गई तो देखा कि कोठी के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे और अलमारी में से सोने की 2 अंगूठियां, 1 सोने का कड़ा एवं अन्य कीमती सामान गायब था। ए.एस.आई. ने बताया कि कुलबीर कौर के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।