विवाह से वापिस आ रही कार को ट्रक ने मारी टक्कर, 1 की मौत

Edited By Mohit,Updated: 20 Dec, 2020 04:00 PM

road accident death

विवाह समागम में से आ रहे व्यक्तियों की टवैरा कार में एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिस कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई।

संगरूर (विवेक सिंधवानी, गोयल): विवाह समागम में से आ रहे व्यक्तियों की टवैरा कार में एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिस कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना सदर संगरूर की महिला पुलिस अधिकारी रेनू बाला ने बताया कि पुलिस के पास चमकौर सिंह निवासी छाजला थाना छाजली ने बयान दर्ज करवाए कि मैं और दर्शन सिंह निवासी छाजला अपने साथियों सहित टवैरा गाड़ी में गांव लड्डा से सवार हो कर गांव फतेहगढ़ में विवाह समागम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। 

विवाह खत्म होने बाद में जब हम वापस आ रहे थे तो गांव बंगावाली बस स्टैंड नजदीक एक ट्रक ने बहुत तेजी और लापरवाही के साथ हमारी टवैरा गाड़ी में टक्कर मारी। जिस कारण दर्शन सिंह निवासी छाजला की मौत हो गई। मुदई के बयानों के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक विरुद्ध केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!