कार की टक्कर से बोनट पर गिरा हैड कांस्टेबल,200 मीटर तक घुमाता रहा चालक

Edited By Anjna,Updated: 11 Feb, 2019 07:56 AM

road accident

मोबाइल पर बात कर रहे आल्टो कार चालक को रोकने की कोशिश करने वाले ट्रैफिक हैड कांस्टेबल को ड्राइवर ने टक्कर मार दी।

चंडीगढ़(सुशील): मोबाइल पर बात कर रहे आल्टो कार चालक को रोकने की कोशिश करने वाले ट्रैफिक हैड कांस्टेबल को ड्राइवर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हैड कांस्टेबल शशि भूषण उछल कर कार के बोनट पर जा गिरा लेकिन आरोपी गाड़ी रोकने की बजाय उसे 200 मीटर तक घुमाता रहा।
PunjabKesari
बुडै़ल जेल के पास हैड कांस्टेबल ने छलांग मार दी। गनीमत रही कि इस दौरान उन्हें कोई चोट नहीं आई। हैड कांस्टेबल ने गाड़ी का नंबर नोट कर मामले की सूचना पुलिस को दी। पी.सी.आर. गाड़ी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हैड कांस्टेबल शशि भूषण ने बताया कि कार चालक मोहाली की तरफ भागा है। सैक्टर-34 थाना पुलिस ने शशि भूषण की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया। 
PunjabKesari

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!