Edited By Updated: 20 Jan, 2017 03:45 PM
पुलिस ने विभिन्न स्थानों से शराब व लाहन बरामद किया है। जानकारी के अनुसार एच.सी. पूरण चंद गत दिवस जब पुलिस पार्टी के साथ
फाजिल्का(नागपाल/ लीलाधर): पुलिस ने विभिन्न स्थानों से शराब व लाहन बरामद किया है। जानकारी के अनुसार एच.सी. पूरण चंद गत दिवस जब पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे तो आबकारी व कर निरीक्षण अधिकारी फाजिल्का द्वारा गांव हस्ता कलां में एक्साइज चैकिंग करने पर जोगिन्द्र सिंह वासी गांव हस्ता कलां, बलकार सिंह वासी गांव राम सिंह वाली भैणी तथा बलवीर सिंह वासी गांव झंगड़ भैणी के घर से 7 लीटर शराब तथा 50 लीटर लाहन बरामद की गई। उक्त व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर, ए.एस.आई. भगवान चंद सी.आई.ए. स्टाफ फाजिल्का गत दिवस जब पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे तो निकट लिंक रोड जंड वाला खर्ता बार्डर रोड फाजिल्का पर विशाल वासी आर्य नगर फाजिल्का से शराब मोटा संतरा 17 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को काबू कर उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया है।