पति की मिलीभगत से दोस्तों ने किया पत्नी से शर्मनाक काम, हालत देख पुलिस भी रह गर्इ हैरान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Jun, 2017 02:21 PM

rape with wife

55 वर्षीय एक महिला ने अपने पति की मिलीभगत से उसके चार साथियों द्वारा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

डेराबस्सी (गुरप्रीत): 55 वर्षीय एक महिला ने अपने पति की मिलीभगत से उसके चार साथियों द्वारा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसे नशीली वस्तु खिलाकर चारों ने उससे गैंगरेप कर मारपीट भी की। वारदात के बाद से आरोपी समेत उसका पति भी फरार है। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज किया है। 

जानकारी देते हुए डेराबस्सी के थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह बैंस ने बताया कि महिला की शिकायत मुताबिक 12 जून को उसके घर में पति दलबीर सिंह उर्फ काला और उसके चार साथियों में दीपक, जगदीश, संदीप और मनोज ने पहले शराब पी। इस दौरान उसे कोई नशीली चीज खिला दी गई जिससे वह बेहोश हो गई  और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। शिकायतकत्र्ता ने आरोप लगाया कि इस बीच होश में आने पर जब उसने विरोध किया तो पति के साथियों ने लाठियों के साथ उससे मारपीट की जिससे उसे काफी चोटें आई है। उसके शोर मचाने पर आरोपी उसे बेहोशी की हालत में छोड़ कर फरार हो गए। 

पीड़िता ने आरोप लगाया कि 12 जून हादसे के बाद से उसका पति भी घर नहीं लौटा है। उसने आरोप लगाया कि उसके पति ने एक साजिश के तहत उसे दुष्कर्म का शिकार बनाया है।  शिकायतकत्र्ता का कहना है कि उसके 2 लड़के और 3 लड़कियां हैं और करीब 18 साल पहले उसके पहले पति की मौत के बाद दूसरी शादी दलबीर सिंह उर्फ काला के साथ कर दिया था। एस.एच.ओ. के अनुसार दलबीर भी शादीशुदा है जिसके बच्चे अलग रह रहे हैं। वह बीते 13 साल से यहां शिकायतकत्र्ता के साथ रह रहा था। उन्होंने कहा कि मामले में कुछ पेंच जरूर हैं जिस बारे तफ्तीश जारी है। बहरहाल, पुलिस ने लबीर समेत उसके चार साथियों पर आई.पी.सी. 376, 376 जी व 120 बी के तहत केस दर्ज कर लिया है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!