Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jan, 2018 03:11 AM
शुक्रवार को पुलिस ने एक लड़की की द्वारा लगाए गए बलात्कार के आरोप में मुक्तसर सुसत के गांव मन्नियावाला के गुरबीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि गुरबीर सिंह पिछले 4 सालों से विवाह का झांसा दे कर उसका बलात्कार करता...
मुक्तसर साहिब: शुक्रवार को पुलिस ने एक लड़की के द्वारा लगाए गए बलात्कार के आरोप में मुक्तसर सुसत के गांव मन्नियावाला के गुरबीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि गुरबीर सिंह पिछले 4 सालों से विवाह का झांसा दे कर उसका बलात्कार करता रहा है। लड़की की तरफ से दी गई शिकायत के मुताबिक लड़के के परिवारिक सदस्यों पर भी राजनीतिक शह के अंतर्गत लड़की को धमकाने के अारोपों के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक गुरबीर सिंह अकाली विधायक कनवरजीत सिंह रोजी बारकंडी का बुअा का भाई है।
लंबी थाने के प्रमुख जसवीर सिंह के मुताबिक गुरबीर सिंह के अलावा 5 अन्य व्यक्तियों पर आई पीसी की धारा डी, 377, 506 और शस्त्र अधिनियम 25 और 27 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। इन व्यक्तियों में बीर सिंह, कुलविंदर सिंह और परिवार की दो औरतों के नाम शामिल हैं।