Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Oct, 2017 07:15 AM
निकटवर्ती गांव की 10वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का समाचार है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब 2 महीने पहले फिल्लौर के निकटवर्ती एक गांव का युवक उसके सम्पर्क में आया। 21 अक्तूबर को आरोपी युवक काला उसको शादी का...
नकोदर (रजनीश): निकटवर्ती गांव की 10वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का समाचार है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब 2 महीने पहले फिल्लौर के निकटवर्ती एक गांव का युवक उसके सम्पर्क में आया। 21 अक्तूबर को आरोपी युवक काला उसको शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया और उसने उससे दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपी ने उसे अपने 2 दोस्तों के हवाले कर दिया, जो उसे एक गाड़ी में डालकर लुधियाना के एक होटल में ले गए और वहां उन्होंने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।