पिता के दोस्त ने की बेशर्मी की हदें पार,विवाहिता को बनाया हवस का शिकार

Edited By swetha,Updated: 18 Oct, 2018 04:12 PM

rape case

एक विवाहित महिला को कई बार दुष्कर्म का शिकार बनाने तथा बाद में 3 दिन तक एक घर में रखकर लगातार रेप करने के आरोप में थाना कोतवाली कपूरथला की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार एक महिला ने थाना कोतवाली...

कपूरथला (भूषण): एक विवाहित महिला को कई बार दुष्कर्म का शिकार बनाने तथा बाद में 3 दिन तक एक घर में रखकर लगातार रेप करने के आरोप में थाना कोतवाली कपूरथला की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार एक महिला ने थाना कोतवाली कपूरथला को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसके घर में उसके पिता के दोस्त कुलदीप सिंह पुत्र फौजा सिंह निवासी गांव बूटा का आना-जाना लगा रहता था।

इसी दौरान उसने वर्ष 2017 में उसका रिश्ता गांव लखन खुर्द के एक व्यक्ति से करवा दिया। इस दौरान जब उसके परिवार ने विवाह की तैयारियां करनी शुरू कर दीं, तो उसी दौरान एक दिन कुलदीप सिंह उनके घर में आया। इस दौरान उसके परिवार के लोग विवाह की खरीदारी करने कपूरथला गए हुए थे। घर आकर कुलदीप सिंह ने उसे धमकी दी कि वह उसका रिश्ता तुड़वा देगा। जब वह अपने कमरे में जाकर रोने लगी तो उसके पीछे कमरे में आकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा किसी को न बताने की धमकियां दीं। इसके बाद उसका विवाह हो गया। विवाह के बाद कुलदीप सिंह उसके पति को नशा करवाकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा तथा जान से मारने की धमकियां देता रहा।

इसी दौरान 23 जुलाई 2018 को आरोपी कुलदीप सिंह उसके ससुराल घर आया तथा उसकी माता के बीमार होने का बहाना बनाकर उसे अपने साथ ले गया। जिस दौरान उसने उसे 3 दिन तक एक घर में बंदी बनाकर उससे कई बार दुष्कर्म किया, जिस दौरान वह किसी तरह बचकर अपने मायके घर पहुंची। इसके बाद उसे उसके ससुराल वालों ने छोड़ दिया तथा उसे मायके से लेने नहीं आए, जिसके कारण तंग आकर उसे थाना कोतवाली को शिकायत करनी पड़ी। थाना कोतवाली के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर हरगुरदेव सिंह ने महिला पुलिस की मदद से जब जांच की तो आरोपी कुलदीप सिंह पर लगे सभी आरोप सही पाए गए, जिसके आधार पर आरोपी कुलदीप सिंह के खिलाफ धारा 376, 392, 506 के तहत मामला दर्ज कर उसे बुधवार की शाम छापामारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को रविवार अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!