सिलाई सीखकर घर वापस जा रही लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Mar, 2018 07:18 AM

rape case

सिलाई सीख कर घर वापस जा रही लड़की को वरियाणा अड्डे के पास इंडिका कार सवार 3 युवक जबरन कार में बिठा कर अपहरण कर हिमाचल प्रदेश ले गए जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी अगले दिन सुबह बिना किसी भय के उसी जगह लड़की को छोड़ कर फरार हो गए जहां से...

जालंधर (राजेश): सिलाई सीख कर घर वापस जा रही लड़की को वरियाणा अड्डे के पास इंडिका कार सवार 3 युवक जबरन कार में बिठा कर अपहरण कर हिमाचल प्रदेश ले गए जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी अगले दिन सुबह बिना किसी भय के उसी जगह लड़की को छोड़ कर फरार हो गए जहां से उन्होंने उसे कार में बैठाया था। लड़की ने घर आकर परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया जिसके बाद लड़की को साथ लेकर उसके परिजन थाना मकसूदां में शिकायत देने पुलिस के पास गए पर वहां किसी ने भी उनकी नहीं सुनी तो लड़की के परिजन बिना पुलिस को शिकायत दिए वापस घर लौट आए।

नंदनपुर निवासी पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी लड़की बस्ती बावा खेल क्षेत्र में सिलाई सीखने जाती है। बीते दिन वह घर वापस आने के लिए वरियाणा अड्डे के पास आटो की प्रतीक्षा कर रही थी कि उसी समय एक सफेद रंग की इंडिका कार में सवार 3 युवक आए जिन्होंने उसे जबरन कार में बैठा लिया और उस को हिमाचल प्रदेश ले गए जहां उसे एक होटल में रखा। लड़की का शारीरिक शोषण हुआ जिसके बाद उक्त कार सवार लड़कों ने उनकी लड़की को उसी जगह छोड़ दिया जहां से उसे उठाया था। पुलिस द्वारा शिकायत न लिए जाने से उसका परिवार सदमे में है।

ऐसी घटना की नहीं है कोई जानकारी : एस.एच.ओ. 
इस संबंध में बात करने पर थाना मकसूदां के एस.एच.ओ. बलजिन्द्र सिंह ने बताया कि उनके पास ऐसी घटना की कोई जानकारी ही नहीं है जबकि पीड़ित परिवार का कहना है कि वे शिकायत देने के लिए एक घंटा थाने में बैठे रहे पर ड्यूटी पर तैनात ए.एस.आई. ने उनकी शिकायत नहीं ली। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!