रेलवे ने लिया अहम फैसला, स्टेशनों पर फिर से मिलेगी ये सुविधा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 04 Mar, 2021 10:56 AM

railways started retiring room at stations

रेल मंत्रालय ने सरकार द्वारा जारी कोविड संबंधित प्रोटोकॉल सहित स्थानीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्टेशनों पर.......

जैतो(रघुनंदन पराशर): रेल मंत्रालय ने सरकार द्वारा जारी कोविड संबंधित प्रोटोकॉल सहित स्थानीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्टेशनों पर रिटायरिंग रूम को फिर से खोलने के बारे में निर्णय लेने के लिए जोनल रेलवे को अनुमति दी है। रेल मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। आई.आर.सी.टी.सी. द्वारा प्रबंधित किया किया गया था। 

वर्तमान में विभिन्न विशेष एक्सप्रेस/यात्री ट्रेनों की सेवाओं को आवश्यकतानुसार चरणबद्ध तरीके से पेश किया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल की पूर्ति के अधीन स्टेशनों पर रिटायरिंग रूम के संचालन की अनुमति देने का निर्णय लिया है। कोविड 19 के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन की घोषणा के बाद ये सुविधा बंद कर दी गई थी।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!