नौजवान केसरी पगडिय़ां बांध रेल रोको आंदोलन में उतरे

Edited By Vatika,Updated: 29 Sep, 2020 09:49 AM

rail roko andolan

किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब के आमंत्रण पर रेल रोको आंदोलन आज 5वें दिन में दाखिल हो गया।

अमृतसर(दलजीत/ममता) : किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब के आमंत्रण पर रेल रोको आंदोलन आज 5वें दिन में दाखिल हो गया। आज देवीदासपुर अमृतसर और बस्ती टैंकां वाली फिरोजपुर में बड़े इकट्ठ में नौजवान केसरी पगडिय़ां बांधकर मैदान में उतर आए। उन्होंने रेल ट्रैक पर रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

इस दौरान राज्य महासचिव स्वर्ण सिंह पंधेर, सीनियर उप-प्रधान सविन्दर सिंह चुताला, सुखविन्दर सिंह सभरा, गुरबचन सिंह, हरप्रीत सिंह ने कहा कि आज रेल रोको आंदोलन 5वें दिन में दाखिल हो गया है। हम आज शहीदों को याद कर रहे हैं। शहीद भगत सिंह का आज जन्म दिन है। शहीद भगत सिंह का स्वप्न अधूरा है कि भारत में किसानों मजदूरों का राज हो और उस राज को स्थापित करने तक नौजवानों की तरफ से संघर्ष करने का अहद किया। जत्थेबंदी ने ऐलान किया कि तीन दिन के लिए 2 अक्तूबर तक रेल रोको अंदोलन और आगे बढ़ा दिया गया है और 1 अक्तूबर से देश व्यापी  रेल रोको आंदोलन सांझे आंदोलन के रूप में सप्ताह भर मनाने का फैसला लिया गया है।   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!