Edited By Kalash,Updated: 07 Jun, 2022 02:09 PM
कांग्रेसी नेता राहुल गांधी आज मानसा जिले में स्थित गांव मूसा पहुंचे
मानसा : कांग्रेसी नेता राहुल गांधी आज मंगलवार को मानसा जिले में स्थित गांव मूसा पहुंचे। यहां उन्होंने मशहूर पंजाबी गायक और कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला के घर जा कर परिवार के साथ मुलाकात की। राहुल गांधी ने मूसेवाला के माता-पिता को मिल कर दुख सांझा किया हैं। मुलाकात के दौरान राहुल गांधी, मूसेवाला के पिता के साथ बात करते हुए नजर आए। कांग्रेस पार्टी ने फेसबुक मेन पर इस तस्वीर को सांझा करते हुए लिखा - हमें दर्द का एहसास है... हमने दर्द बांटना सीखा है।
बता दें कि राहुल गांधी के मानसा पहुंचने से पहले भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। सुरक्षा घेरे में राहुल गांधी को सिद्धू मूसेवाला के घर ले जाया गया। इस दौरान उनके साथ पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व उपमुख्य मंत्री ओ.पी. सोनी सहित कई और कांग्रेसी नेता भी राहुल के साथ गांव मूसा पहुंचे। दरअसल सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद पंजाब की राजनीति गर्मा गई है। मूसेवाला हत्याकांड को लेकर पंजाब पुलिस ने जांच में तेजी लाने के लिए विशेष जांच टीम (एस.आई.टी.) का गठन किया है।
गौरतलब है कि मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों की तरफ से गोलियां मार कर कत्ल कर दिया गया था। राज्य सरकार की तरफ से मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती करने के बाद यह घटना हुई थी। पंजाब पुलिस के मुताबिक मूसेवाला के कत्ल पीछे लारेंस बिशनोई गैंग का हाथ था। लारेंस बिशनोई के मैंबर और कैनेडा स्थित गोल्डी बराड़ ने कत्ल की जिम्मेदारी ली है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here