होटल के बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, अचानक पुलिस ने खटखटाया दरवाजा तो उड़ गए होश

Edited By Vatika,Updated: 29 Jul, 2020 09:31 AM

racket disclose in chandigarh

बुड़ैल के होटल सिटी हार्ट में पुलिस ने रेड कर देह व्यापार चलाने वाले होटल मालिक, एजैंट समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

चंडीगढ़(सुशील): बुड़ैल के होटल सिटी हार्ट में पुलिस ने रेड कर देह व्यापार चलाने वाले होटल मालिक, एजैंट समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। होटल के अलग-अलग कमरों से 3 लड़कियां बरामद की हैं। सैक्टर-34 थाना पुलिस ने होटल संचालक धनास निवासी प्रदीप, जवाहर, दलाल पुनीत, राजू और एक महिला दलाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने तीनों युवतियों को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।

बाकी पांच लोगों को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ए.एस.पी. नेहा यादव को सोमवार रात करीब 11 बजे  सूचना मिली की बुडै़ल स्थित होटल सिटी हार्ट में देह व्यापार चल रहा है। इसके बाद पुलिस टीम बनाई गई। सैक्टर-34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार, बुड़ैल चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश व उनकी टीम ने होटल में छापेमारी कर दी।

पुलिस ने जब होटल को सर्च किया तो कमरों से 3 युवितयां पकड़ी गई। पुलिस जांच में सामने आया कि युवतियां काफी समय से इस काम में लिप्त थीं। ये सभी युवितयां पंजाब और अन्य शहरों से ताल्लुक रखती हैं। सभी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने होटल मालिक, मैनेजर, महिला एजैंट समेत पांच लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!