पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी खबर, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का हाल...

Edited By Vatika,Updated: 10 Feb, 2025 12:29 PM

punjab weather

पंजाब में मौसम लगातार बदल रहा है।

चंडीगढ़: पंजाब में मौसम लगातार बदल रहा है। इसके साथ ही तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। इससे राज्य में जल्द ही ठंड खत्म हो जाएगी और गर्मी का मौसम आ जाएगा। इस समय लोगों को दिन में धूप चुभने लगी है, हालांकि प्रदेश में चल रही सर्द हवाओं के कारण दिन और रात के समय हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य में तापमान बढ़ने की संभावना है। पंजाब के सभी जिलों में तापमान 20 डिग्री को पार कर सकता है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार तेज धूप के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और अगले 5 दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

जानें आने वाले दिनों में जिलों का तापमान

  • अमृतसर का तापमान: अमृतसर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है। रविवार को बारिश की संभावना है।
  • चंडीगढ़ का तापमान - चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है। मौसम साफ़ रहेगा
  • लुधियाना का तापमान - लुधियाना में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रह सकता है। शुक्रवार सुबह बारिश की संभावना है।
  • जालंधर का तापमान - जालंधर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है। शुक्रवार को बारिश का अनुमान है।
  • पटियाला का तापमान: पटियाला में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना है।
  • बठिंडा का तापमान - बठिंडा में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री हो सकता है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!