Weather: पंजाब के इन 8 जिलों में आज बारिश, जानें आने वाले दिनों का हाल

Edited By Vatika,Updated: 05 Oct, 2024 11:43 AM

punjab rain alert

मानसून की विदाई के बाद पंजाब में एक बार फिर से दिन में गर्मी बढ़ने लगी है

जालंधर: मानसून की विदाई के बाद पंजाब में एक बार फिर से दिन में गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के 8 जिलों में आज बारिश की संभावना है  जानाकीर के अनुसार  पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का और मुक्तसर में बारिश की संभावना जताई गई है।

हालांकि, इन जिलों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। चंडीगढ़ में बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, राज्य के तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. जबकि अब भी प्रदेश में सामान्य तापमान 2.3 डिग्री से ज्यादा है। सबसे ज्यादा तापमान 38 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया है।

10 तारीख तक प्रदेश में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक इस महीने की 10 तारीख तक राज्य में बारिश की संभावना है। इस बीच राज्य के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। जबकि शेष क्षेत्र शुष्क रहने की संभावना है। 11 से 17 अक्टूबर की बात करें तो बारिश की कोई संभावना नहीं है। साथ ही तापमान सामान्य रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। वहीं, यह मौसम डेंगू और मलेरिया का माना जाता है, ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!