Edited By Vatika,Updated: 13 Jun, 2020 03:49 PM
पंजाब में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को तरनतारन में कोरोना के कारण पंजाब पुलिस के ए.एस.आई. सुखदयाल सिंह (55) की मौत हो गई।
तरनतारन (रमन): पंजाब में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को तरनतारन में कोरोना के कारण पंजाब पुलिस के ए.एस.आई. सुखदयाल सिंह (55) की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि वह अमृतसर के अस्पताल में भर्ती थे, जिन्होंने आज दम तोड़ दिया। इसके अलावा तरनतारन में आज 2 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। बता दें कि तरनतारन में अब तक कुल 177 कोरोना पॉजीटिव केस पाए गए हैं, जिनमें से 168 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।