Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Dec, 2023 11:48 PM
सी.आई.ए.-1 की ओर से लिफ्ट लेने के बहाने लोगों को एकांत में ले जाकर लूटपाट करने वाले एक गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
बठिंडा (विजय): सी.आई.ए.-1 की ओर से लिफ्ट लेने के बहाने लोगों को एकांत में ले जाकर लूटपाट करने वाले एक गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि मुल्तानिया पुल के नजदीक एक गिरोह सक्रिय है जिसमें शामिल महिलाएं दोपहिया वाहन चालकों से रात्रि के दौरान लिफ्ट लेती हैं। बाद में एकांत में ले जाकर उक्त आरोपी महिला के अन्य साथी वहां आकर उसे घेर लेते हैं व हथियारों के बल पर उससे लूट करते हैं।
सूचना के आधार पर सहायक थानेदार हरिंद्र सिंह ने मुल्तानिया पुल के नजदीक छापामारी करके उक्त गिरोह के सदस्यों गुरजीत कौर, सलोनी वर्मा, मानसी देवी, रमनीत सिंह व राज शुकला निवासी बठिंडा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में केस दर्ज कर लिया है।