Edited By Paras Sanotra,Updated: 17 May, 2023 02:18 PM

कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से 6 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था।
चंडीगढ़: कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से 6 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले में आज उनकी पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पेशी हुई और अब उनकी ज़मानत पर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है।
ज़िक्रयोग्य है कि विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें आय से अधिक संपत्ति होने के चलते फरवरी में गिरफ्तार किया था। बता दें कि विजिलेंस ब्यूरो भ्रष्टाचार को लेकर ज़ीरो टोलरेंस नीति पर काम कर रहा है और बीते दिनों भी कांग्रेस पार्टी के ही पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here