मुकेरियां में भाजपा हुई दोफाड़

Edited By Updated: 13 Jan, 2017 03:29 PM

punjab election 2017

भाजपा हाईकमान द्वारा उम्मीदवारों की सूची जारी करते ही मुकेरियां में हाईकमान खिलाफ उस समय आक्रोश का लावा फूटा जब भाजपा नेता व

मुकेरियां(सिक्का): भाजपा हाईकमान द्वारा उम्मीदवारों की सूची जारी करते ही मुकेरियां में हाईकमान खिलाफ उस समय आक्रोश का लावा फूटा जब भाजपा नेता व टिकट के प्रबल दावेदार जंगी लाल महाजन ने आजाद तौर पर चुनाव लडऩे की घोषणा की। आज सुबह ही जंगी लाल के निवास स्थान पर सैंकड़ों की संख्या में भाजपा नेताओं का तांता लगना शुरू हो गया और इस भीड़ ने जहां भाजपा हाईकमान के फैसले के खिलाफ गुस्से में आकर विरोध में नारे लगाए, वहीं जंगी लाल महाजन को मजबूर किया कि आप आजाद चुनाव लड़ो हम हाईकमान को अपनी ताकत का अहसास करवाएंगे।

जंगी लाल की चुनाव लडऩे की घोषणा के साथ ही मुकेरियां में भाजपा दोफाड़ हो गई। वहीं गत समय में आंके जा रहे चुनावी समीकरणों ने अपनी करवट बदल ली है। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि मुकेरियां के राजनीतिक इतिहास में आज तक भाजपा के अंदर खुले तौर पर विद्रोह की ङ्क्षचगारी नहीं भड़की थी और कभी भी भाजपा नेता हाईकमान के फैसले के खिलाफ मैदान में नहीं उतरा। बेशक क्षेत्र के अंदर गत समय की गतिविधियों को देखते हुए जंगी लाल एक मजबूत प्रत्याशी की छवि कायम कर चुके हैं जिसको शायद हाईकमान ने नजरअंदाज करने की ऐतिहासिक भूल की है। भाजपा को भविष्य में इसका नुक्सान उठाना पड़ सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!