पंजाब में आज कोरोना संक्रमण से 5 मरीजों की मौत

Edited By Mohit,Updated: 13 Jul, 2020 10:21 PM

punjab corona status

पंजाब में कोरोना संक्रमण से पिछले चौबीस घंटों में पांच और मरीजों की मौत हो गई।

चंडीगढ़ः पंजाब में कोरोना संक्रमण से पिछले चौबीस घंटों में पांच और मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में कोरोना से अब तक 204 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के आज देर शाम जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटों में हुई मौतों में दो अमृतसर तथा तीन जालंधर की हैं। इसके अलावा बारह मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटों में कोरोना पॉजीटिव के 357 नए मामले आने के साथ राज्य में अब इनकी संख्या बढ़कर 8178 हो गई है। सक्रिय मामले बढ़कर 2388 हो गए हैं। राज्य में कुल 400944 संदिग्धों के सेंपल लिए गए हैं जिनमें से 5586 लोग स्वस्थ हो गए हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!