Edited By Urmila,Updated: 11 Dec, 2023 02:55 PM
नायब सिंह का उनके पैतृक गांव समालसर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
निहाल सिंह वाला: निहाल सिंह वाला थाने के अधीन चौकी दीना के प्रभारी नायब सिंह की आज सुबह ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उसकी उम्र 56 साल थी। डी.एस.पी. मंजीत सिंह ढेसी और सहायक थानेदार इकबाल सिंह ने बताया कि नायब सिंह को सुबह तीन बजे सीने में दर्द की समस्या हुई। उसे निहाल सिंह वाला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
नायब सिंह अपने पीछे दो नाबालिग बच्चे छोड़ गया है। नायब सिंह का उनके पैतृक गांव समालसर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। डी.एस.पी. मंजीत सिंह ढेसी ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि नायब सिंह एक अच्छे पुलिस अधिकारी थे। नायब सिंह की आकस्मिक मौत पर क्षेत्र के लोगों ने दुख का प्रगटावा किया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here