Edited By Updated: 12 May, 2017 02:41 PM
लाखों का बकाया बिल होने के कारण पूर्व सी.एम.प्रकाश सिंह बादल के गांव की मुख्य सड़कों की स्ट्रीट लाईटें काट दी गई हैं।
भटिंडाः लाखों का बकाया बिल होने के कारण पूर्व सी.एम.प्रकाश सिंह बादल के गांव की मुख्य सड़कों की स्ट्रीट लाईटें काट दी गई हैं। बादल के जद्दी गांव में करीब एक दशक बाद बिजली कट लगा है अौर अन्य गांव की तरह दिन और रात समय पर पावर कट लगते हैं। पावरकॉम ने गांव बादल की स्ट्रीट लाईटों का भी बिजली कनैक्शन भी काट दिया है क्योंकि दस वर्षों से कभी बिजली बिल भरा ही नहीं गया था। पहले सरकार अपनी थी,कोई पुछने वाला नहीं था लेकिन सरकार ने सत्ता क्या पलटी बादलों पर गाज गिरनी शुरु हो गई।
पॉवर काम अनुसार करीब आठ लाख रुपए का बकाया बाकी है। इसी कारण गांव बादल की मुख्य सड़कों की बिजली बंद हो गई है। मुख्य सड़क पर करीब 50 बड़ी स्ट्रीट लाइटें लगीं हुई हैं जिन का बिल लोग निर्माण विभाग देता था।
गांव बादल की सरपंच सुखपाल कौर ने बताया कि गांव में नई सरकार बनने के बाद बिजली कट लगने शुरू हो गए हैं। दिन और रात समय भी बिजली का एक से डेढ़ घंटे तक बिजली काट लगता है। गांव के पूर्व सरपंच सुखदेव सिंह का कहना था कि अब पहले वाली बात नहीं रही। लोग इनवरटर और जनरेटर भी खरीद रहे हैं। गांव बादल में घरेलू बिजली के करीब 800 कनैक्शन हैं। गठबंधन सरकार समय गांव बादल के करीब 25 प्रतिशत खपतकार ही बिजली बिल भरते थे। पावरकॉम किसी का कनैक्शन भी नहीं काटता था।
पावरकॉम के ऐक्सियन हरीश कुमार का कहना था कि गांव बादल के अब करीब 90 प्रतिशत खपतकार बिल भरने लगे हैं। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने पर बाकी गांवों की तरह गांव बादल में भी बिजली काट लगाने पड़ते हैं।